फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बहन की शादी का कार्ड बांटने दिल्ली आए युवक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम से आए युवक से आजादपुर मंडी के पास दो युवक ने गर्दन दबाकर मोबाइल और नकदी लेकर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरुग्राम से बहन की शादी का कार्ड बांटने दिल्ली आए एक युवक का गला दबाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान ललित कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने पीड़ित से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक ललित कुमार परिवार के साथ गुरुग्राम के कालियावास गांव का रहने वाला है। वह गांव में कारपेंटर का काम करता है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि वह बहन की शादी के लिए आजादपुर मंडी में सब्जी का भाव पूछने और कार्ड बांटने के लिए दिल्ली आया हुआ था। वह अपने दोस्त अमित के झड़ौदा स्थित घर पर रुका था। उसने बताया कि 13 नवंबर की सुबह करीब 5.15 बजे वह दोस्त के साथ आजादपुर मंडी जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त शौचालय चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था, तभी दो युवक उसके पास आए और पीछे से गर्दन को दबा दिया। बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन और जेब से हजारों रुपये लूटकर रेलवे ट्रैक की तरफ भाग गए। अमित के आने के बाद दोनों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें