फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक नियम सख्त: 11919 वाहनों के 100 से ज्यादा बार कटे चालान, पांच बार पर लाइसेंस होगा रद्द

Wed, 06 May 2026 09:38 PM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार एक नया नियम लेकर आई है। जिसके तरह 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा और 45 दिन में चालान न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई। दिल्ली में 11919 वाहन ऐसे हैं जिनके 100 या उससे अधिक चालान लंबित हैं, फिर भी वे बेखौफ दौड़ रहे थे। 
विज्ञापन
दिल्ली में ट्रैफिक नियम सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11919 ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं जिनके 100 या उससे ज्यादा चालान हैं। इतने चालान होने के बावजूद ये वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। मगर अब ऐसा नहीं हो सकता। अगर किसी वाहन चालक ने एक वर्ष में पांच बार से ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाएगा। साथ ही चालान को 45 दिन में जमा नहीं किया तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस अब इन सभी वाहन मालिकों को नोटिस भेजेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नीरज ठाकुर की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा से पता चलता है कि 16 जून, 2019 से लेकर 30 अप्रैल, 2026 तक कुल 6231729 चालान पेंडिंग हैं। ये ऑन स्टॉप किए गए चालान हैं। इनमें 6079233 वाहनों के एक से 10 चालान, 123789 वाहनों के 11 से 20 चालान, 19785 वाहनों के 21 से 30 चालान, 5327 वाहनों के 31 से 40 चालान, 2034 वाहनों के 41 से 50 तक, 804 वाहनों के 51 से 60 चालान, 387 वाहनो के 61 से 70 चालान, 184 वाहनों के 71 से 80 चालान, 76 वाहनों के 81 से 90 चालान, 45 वाहनाें के 91 से 100 से ज्यादा चालान हैं। 

Trending Videos

वहीं 65 वाहनों के 100 या उससे चालान हैं। इस तरह कैमरों से हुए 8815374 चालान पेंडिंग हैं। ये चालान एक जनवरी, 2015 से 30 अप्रैल, 2026 तक हैं। इनमें 8027382 वाहनों के एक से 10 चालान, 459255 वाहनों के 11 से 20 चालान, 166646 वाहनों के 21 से 30 चालान, 69004 वाहनों के 31 से 40 चालान, 34356 वाहनों के 41 से 50 चालान, 19343 वाहनों के 51 से 60 चालान, 11521 वाहनाें के 61 से 70 तक चालान, 7489 वाहनों के 71 से 80 चालान, 5048 वाहनों के 81 से 90 चालान, 3476 वाहनों के 91 से 100 चालान और 11854 ऐसे वाहन हैं जिनके 100 या उससे ज्यादा 800 तक चालान हैं।

ये आरोपी वाहन बेखाैफ दौड़ रहे हैं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बार बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाहन बेखाैफ दौड़ रहे हैं। इतने चालान होने चालक के मन में कोई डर नहीं रहता है। नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने जिन दो चचेरे भाईयों को रौँदा उस ट्रक के पांच चालान पेंडिंग थे। ऐसे में ऐसे वाहन चालकों पर नकेल कसना जरूरी थी।
 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने कई बार पत्र लिखे थे
राजधानी में वाहन चालक बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे और फिर भी रोड़ पर दौड़ रहे थे। ऐसे वाहनों से दिल्ली पुलिस व दिल्ली की जनता दुखी हो गई थी। ये वाहन नियमों को उल्लंघन चाहे 100 बार करें या फिर 800 बार, मगर ट्रैफिक पुलिस इनका कुछ नहीं कर सकती थी। ऐसे में इन वाहनों को पर कार्रवाई करने के दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को कई पत्र लिखे थे। तब दिल्ली सरकार ने नए नियम बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें