एडवोकेट पीतम सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से पुलिस को शिकायत कर कहा गया है कि उनका भाई गौतम चौहान कई दिन से परिवार से संपर्क में नहीं था। 23 मार्च 2023 को पीतम सिंह की भाभी के व्हाट्सएप पर गौतम ने मैसेज कर जानकारी दी कि दो लोगों ने उसे अल्फा-2 सेक्टर स्थित पीजी में बंधक बना रखा है। दोनों लोगों पर उसने जबरन ड्रग्स देने का भी आरोप लगाया और सुसाइड करने की चेतावनी भी दी। मामले की शिकायत के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गौतम को पीजी से बरामद कर लिया।
मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह का कहना है कि जिस पक्ष पर गौतम को बंधक बनाए जाने का आरोप है, उसे गौतम ने 37 लाख रुपये में अपना प्लॉट बेचा था। बाद में पता चला कि कि इस प्लॉट को गौतम किसी दूसरे खरीदार को भी बेच चुका है। अब वह पक्ष अपने रुपये गौतम से मांग रहा है। बंधक बनाने का आरोप गलत है। वहीं जमीन व रुपयों के विवाद का निपटारा न्यायालय के अधीन है।