फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला बाइक चालक निकला लुटेरा: बुकिंग रद्द करवाकर सवारी ले गया था आरोपी, मंजिल पर पहुंचते ही मोबाइल छीनकर भागा

Sun, 26 Mar 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाइक चालक ने पीड़ित को मंजिल पर उतार दिया। इसी बीच पीड़ित के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान चालक उसका फोन छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ओला बाइक का इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। अगर कोई चालक बुकिंग रद्द कर सस्ते किराए में आपको मंजिल तक पहुंचाने का दावा करता है तो आप लूटपाट या किसी अन्य वारदात के शिकार हो सकते हैं। दिल्ली के कंझावला इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें ओला कंपनी के लिए किराए पर बाइक चलाने वाला एक चालक सवारी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कराला के बलदेव विहार निवासी सरोज झा फरीदाबाद स्थित एक कार्गो लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करते हैं। उनकी तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में है। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे वह काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए मेट्रो में सवार हुए। रात नौ बजे वह रिठाला मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। फिर उन्होंने अपने मोबाइल से ओला बाइक को बुक किया। कुछ देर में उनके पास एक बाइक आ गई। बाइक चालक ने कहा कि वह बुकिंग को रद्द कर रहा है। वह उसे सौ रुपये दे दें तो वह उन्हें घर तक छोड़ देगा। पीड़ित राजी हो गए। बाइक चालक ने उन्हें बलदेव विहार पहुंचा दिया। तभी पीड़ित के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान चालक ने सरोज के हाथ से फोन छीन लिया और भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें