फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दूसरे दिन युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार सुबह शादी के दूसरे ही दिन एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सोमवार को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, राकेश अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, ब्रहृमपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता बेदी, मां विजय देवी, एक बड़ा भाई राजेश हैं। राकेश किराने की दुकान चलाता था।

20 फरवरी को उसकी मोहल्ले की रहने वाली पूजा नामक युवती से शादी हुई थी। परिवार के मुताबिक, शादी के बाद से राकेश बेहद खुश था।

यहां तक उसने खुद ही अपनी शादी की मिठाई भी बांटी थी। इस बीच सोमवार सुबह उसके पिता ने राकेश को फांसी पर लटके हुए देखा। घटना के समय राकेश की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें