दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक शख्स ने रविवार को बहन से राखी बंधवाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
मरने वाले की पहचान रघुवीर नगर निवासी मनमोहन (40) के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मनमोहन शराब पीने का आदी था और इसी वजह से उसका पत्नी से झगड़ा होता था।
उसकी आदतों से परेशान होकर पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। सोमवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप कर मामले की जांच कर रही है।