फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के तहत धूममानिकपुर गांव में दुकान के सामने बैठे युवक की बाइकर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज कर लोगों को भगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में पोपन भाटी (31) पुत्र खचेडू सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे परचून की दुकान के पास चारपाई पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। दो बदमाश बाइक से उतरकर पोपन भाटी के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Trending Videos

गिरकर ‌छटपटाता रहा युवक, लोग भड़के

इसके बाद लहूलुहान पोपन नीचे गिर गया। फायरिंग करते हुए बदमाश गाजियाबाद की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही पोपन को मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर उसको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक पर हमले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और वाहनों पर पथराव कर दिया। इसमें करीब आधा दर्ज वाहनों के शीशे टूट गए। इसके अलावा कई वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

जाम लगने और पथराव करने की सूचना मिलने पर दादरी, बादलपुर और बिसरख थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को हटाकर जाम खुलवाया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात बृजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार भेज जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें