फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने की युवक हत्या, गुस्साए लोगों ने हंगामा कर लगाया जाम

Sun, 16 Jun 2019 03:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हैं। बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करने में जुटी रही। 
विज्ञापन


लोनी बॉर्डर के उत्तरांचल सोसाइटी में रात 2:00 बजे शिव वाटिका कारखाने से आ रहे तीन भाइयों को रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। 

गोली जुबैर नाम के युवक को लगी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि दो भाई उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के परिजनों ने नामजद शिकायत दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लोनी बॉर्डर थाने पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव दिल्ली सहारनपुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें