कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत की है कि पति पंकज आपराधिक प्रवृति का है। दो वर्ष से सूरजपुर कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। आरोप है कि पंकज पत्नी की कई बार पीट भी चुका है और दो बार जेल भी गया है। कुछ महीने पहले उसने पत्नी की फोटो अश्लील साइट और फेसबुक पर डाल दी थी।
इस मामले में पीड़िता ने उस वक्त पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि पंकज ने यूएस में रहने वाली उसकी सहेली के व्हाट्सएप पर तमंचे के कई फोटो डाल दिए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।