फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे से युवक का सड़ा शव मिलने से सनसनी

Thu, 24 Apr 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के बार्डर इलाके की राजनगर कॉलोनी में बंद पड़े मकान के एक कमरे से अज्ञात युवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


शव बेड पर पड़ा था तथा उसके ऊपर कई चादर व कंबल डाले गए थे। जिस कमरे से शव बरामद हुआ है उसमें रह रहा परिवार भी चार दिन से गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजनगर निवासी प्रदीप का कालोनी में ही दूसरा मकान है, जिसमें कुछ लोग किराए पर रहते हैं। एक कमरे में नीरज शर्मा भी अपने परिवार के साथ एक माह से किराए पर रह रहे थे। रविवार रात से यह परिवार गायब है तथा कमरे का ताला बाहर से बंद था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे से बदबू आने पर खिड़की से झांककर देखा तो बेड पर अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो अंदर बेड पर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। शव को चादर और कंबलों आदि से ढका गया था।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक रविवार दोपहर दो बजे नीरज शर्मा के घर आया था। शाम को छह बजे उसे वापस जाते देखा गया था, लेकिन रात में वह कब वापस आया इसकी जानकारी नहीं है। पड़ोसियों का कहना है कि रविवार रात करीब तीन बजे नीरज कमरे का ताला बाहर से बंद करने के बाद परिजनों को लेकर चला गया था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन


बार्डर चौकी प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह नीरज का रिश्तेदार था। अनुमान है कि उसकी गला दबाकर हत्याsss की गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें