गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक जूस की दुकान पर खड़ा होकर जूस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान डिलीवरी बॉय के बेस में आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया।