फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पहचान छिपा दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 09:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी में धार्मिक पहचान छिपाकर एक लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसके आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता को जब आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने जबरन उसका धर्म भी परिवर्तन कराने का प्रयास किया। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी एटा, यूपी निवासी शाहबाज (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई थी। जल्द ही दोनों उसकी दोस्त बन गई। दोनों ने उसे राहुल नाम एक युवक से मिलवाया। पहचान होने के बाद अक्सर दोनों बात करने लगे।

आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि युवक दूसरे धर्म से संबंध रखता है। इसके अलावा उसकी दोनों सहेलियों में से एक आरोपी युवक की सगी बहन है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक पीड़िता को धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार को बताई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। यहां उसकी काउंसलिंग कराने के बाद पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें