फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस नहीं रुकने तक चाकू से गोदता रहा आरोपी, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Thu, 08 Feb 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह जानकर हर कोई हैरान है। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने लड़की के भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन


भाई की शिनाख्त मिथिलेश (22) के रूप में हुई है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस मिथिलेश की बहन से भी पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक मिथिलेश प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप है कि मुबारकपुर डबास का रहने वाला दीपक नामक युवक मिथिलेश की नाबालिग बहन को आते-जाते परेशान करता था। मिथिलेश ने जब उससे छेड़छाड़ न करने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने किशोरी से उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। सोमवार शाम को आरोपी मिथिलेश को धमकाने लगा। विरोध करने पर उसने उसे चाकू मार दिया।  खबर मिलते ही परिजन उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम को दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें