फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत अस्पताल में नहीं मिला इलाज, चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

Thu, 08 Feb 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीबी पंत अस्पताल में इलाज न मिलने से हताश एक युवक ने सीलमपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में इलाज न मिलने से हताश एक युवक ने सीलमपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त गांव गुनाहट्टू (बरेली) निवासी अजय कुमार (18) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अजय को दिल की बीमारी थी। उसका ऑपरेशन होना था। पिछले 13 दिन से लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा था। सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बरेली के रहने वाले अजय कुमार को दिल की बीमारी थी। इलाज के लिए वह कुछ दिन पहले बड़े भाई विक्की के साथ दिल्ली आया था। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली आने पर अजय ने जीबी पंत अस्पताल में दिखाया। 
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए तारीख नहीं मिल पा रही थी

डॉक्टरों ने अजय का ऑपरेशन करने की बात कही थी, लेकिन उसके लिए तारीख नहीं मिल पा रही थी। विक्की के मुताबिक, उसने अजय के साथ कई रातें जीबी पंत अस्पताल के बाहर भी बिताईं।

दवाई लिखने के बाद अजय को अस्पताल से भेज दिया गया था, लेकिन उसे ऑपरेशन की तारीख नहीं मिल रही थी। मंगलवार को दवाई लेने के बाद विक्की अजय को लेकर सीलमपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जी-ब्लॉक आया था।

यहां अजय चौथी मंजिल से कूद गया। परिजनों ने इलाज न मिल पाने के कारण अजय के सुसाइड करने को कारण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें