फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को न मिले ऐसा मित्र: दोस्तों का पता नहीं बताने पर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार, दर्ज हैं छह आपराधिक मामले

Mon, 02 Oct 2023 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान अनुराग पालीवाल उर्फ निक्की (30) के रूप में हुई है। आरोपी गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी में दोस्तों का पता नहीं बताने पर चाकू से वारकर युवक की हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त आकाश (25) के रूप में हुई है। हत्या के बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनुराग पालीवाल उर्फ निक्की (30) के रूप में हुई है। आरोपी गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


हत्या के मामले में पुलिस अनुराग के तीन अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ गली नंबर-22, तुगलकाबाद इलाके में रहता था। इसके परिवार में मां व अन्य सदस्य हैं। वह मां के साथ घर में ही मौजूद परचून की दुकान पर बैठता था। उसकी गोविंदपुरी इलाके में कई लड़कों से दोस्ती थी। रविवार को वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए गोविंदपुरी आया हुआ था। इस बीच चार लोगों ने उसे रोक लिया। पहले उसकी पिटाई की गई बाद में चाकू के कई वारकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में आकाश को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों का बयान लिया तो पता चला कि चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गोविंदपुरी स्थित घर पर छुपा है। छानबीन के बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व कुछ लड़कों ने अनुराग की पिटाई कर दी थी। उन लड़कों के साथ आकाश को दो-तीन बार देखा था। रविवार को अनुराग व उसके साथियों ने आकाश से पिटाई करने वाले लड़कों का पता पूछा। आकाश ने पता बताने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई कर चाकू मार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें