फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर ही निकला चोर: फ्लैट की नकली चाबी बनवाई, फिर युवती के गहने और रुपये किए पार, ऐसे पकड़ा गया

Mon, 23 Feb 2026 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 शिकायतकर्ता के सहमति संबंध में रहने वाला सुधीर कुमार नकली चाबी से चोरी के आरोप में गिरफ्तार। पुलिस ने 10 लाख रुपये और 4.54 लाख के गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाते हुए शिकायतकर्ता के सहमति संबंध में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से नकली चाबी, 10 लाख रुपये और करीब 4 लाख 54 हजार के गहने बरामद किए हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 16 फरवरी को मैदानगढ़ी थाना पुलिस को आरती शर्मा ने राजपुर खुर्द गांव, छतरपुर स्थित घर में चोरी की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि घर से करीब 15 लाख के गहने और रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में पता चला कि पीड़िता के सहमति संबंध में रहने वाले युवक ने नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने चाबी बनाने वाले की पहचान कर उससे पूछताछ की। पुलिस ने उसे सुधीर का फोटो दिखाया। उसने पूछताछ में बताया कि सुधीर ने ही उसे फ्लैट की नकली चाबी बनाने के लिए कहा था। उसके बाद पुलिस ने सुधीर की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने फ्लैट की नकली चाबी बनाकर चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद और नकली चाबी बरामद कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें