फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में होली से पहले जल संकट: तीन दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, जानिए किन इलाकों में होगी असुविधा

Mon, 23 Feb 2026 07:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

द्वारका जल शोधन संयंत्र के भाग्य विहार इलाके में मौजूदा मेन लाइन के साथ एक नई 1500 मिमी. डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इस कारण 25 फरवरी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों में द्वारका सब-सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर ग्रुप कॉलोनी, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागपुर, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्र पार्क, मंगलापुरी, राज नगर फेज-1 और 2, बागडोला गांव, बिजवासन, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बजरंग एन्क्लेव, मकसूदाबाद, नया बाजार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, नंगली सकरावती गांव और एक्सटेंशन, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार, रोशनपुरा ग्रुप कॉलोनी, दीनपुर गांव, मटियाला, पालम, विश्वास पार्क, साध नगर पार्ट-1 और 2, नन्हे पार्क, बामनोली गांव, शाहबाद मोहम्मदपुर गांव, कपासहेड़ा गांव, आईजीआई एयरपोर्ट, (आईआईसीसी) यशोभूमि, नजफगढ़ टाउन और आस-पास के इलाकें शामिल है। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से जरूरत के मुताबिक पानी पहले से जमा करने की अपील की, ताकि निवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें