फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की हत्या, बहन ने भी दिया साथ

Sat, 29 Apr 2023 07:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक युवक ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को 12 किलो मीटर दूर ठिकाने लगाया। अब गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव ककड़ीपुर, रमाला, बागपत निवासी विनीत पंवार के रूप में हुई है। करावल नगर थाना पुलिस मामले में पहले ही विनीत की बहन पारुल उर्फ चिंकी, भाई मोहित और बहन के दोस्त इरफान को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन लोगों ने योजना बनाकर 12 अप्रैल को मिराजपुर, उत्तराखंड निवासी रोहिना नाज उर्फ माही (25) नामक युवती की फर्श बाजार इलाके में हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।

विज्ञापन

माही और विनीत काफी समय तक आपसी सहमति से संबंध में रह रहे थे। यूपी में वर्ष 2017 में हुए एक हत्या के मामले में विनीत और उसके पिता विनय जेल जा चुके हैं। बाद में दोनों को उम्र कैद हो गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर विनीत नवंबर 2022 में पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 12 अप्रैल की देर रात को पुलिस को महालक्ष्मी विहार, शिव विहार, करावल नगर में एक युवती का शव मिला था।
विज्ञापन

युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। करावल नगर थाना पुलिस ने 15 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना स्थल से 12-13 किलोमीटर दूर आरोपियों के ठिकाने तक पहुंच गई। विनीत ने अपनी बहन के कहने पर माही की हत्या की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें