फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सहयोगियों ने ईट मारकर की हत्या

Sat, 18 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक दुकान पर काम करने वाले युवक की ईट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दुकान पर काम कर रहे दो अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया है और उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेश कुमार (53) सपरिवार भारत नगर में रहते हैं। राजेश की मोरी गेट इलाके में कार की लाइट बेचने का दुकान है। राजेश के यहां तीन युवक गुड्डू, दीवान और नरेश काम करते थे। तीनों यहीं दुकान में रहते भी थे। राजेश के यहां तीन महिला कर्मचारी उर्मिला, शशि और हेमा भी काम करती है।

बृहस्पतिवार सुबह उर्मिला ने राजेश को फोन कर गुड्डू की हत्या किए जाने की सूचना दी। उसने बताया कि जब वह दुकान पहुंची तो उसने देखा कि दीवान और नरेश के हाथ में एक ईट है और गुड्डू वहां लहुलूहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुड्डू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक आरोपी नरेश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दोनों आरोपियों ने गुड्डू की ईट मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें