फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत 

Fri, 11 Aug 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
निजामुद्दीन-बंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बृहस्पतिवार रात अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक का शव इंजन के बंपर में फंस कर करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही।
विज्ञापन


बंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात 9:05 बजे न्यू टाउन स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर एक पर चढने का प्रयास कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गई। युवक का शरीर इंजन के बंपर में फंस गया। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुकी।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने क्षत विक्षत हो चुके युवक के शव के बाहर निकाला। रात 10:20 बजे ट्रैक क्लीयर होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। युवक के कपड़ों से न्यू टाउन से दिल्ली तक का टिकट मिला। जांच अधिकारी एएसआई विश्वास कुमार ने बताया करीब सवा घंटे तक ट्रेन मेनलाइन पर खड़ी रही। इसकी वजह से कई ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें