फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दोस्तों के साथ मुनक नहर में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां और चार बहनों के साथ बवाना के विजय नगर कॉलोनी में रहता था युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। रविवार को बवाना के मुनक नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 23 साल का युवक डूब गया। उसकी पहचान 23 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। उसकी मां हादसे के बाद से इकलौते बेटे के सलामत निकलने की आस लगाए नहर के पास बैठी हुई थी। सोमवार देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया, जिसके बाद उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
मां और चार बहनों के साथ नीरज बवाना के विजय नगर कॉलोनी में रहता था। आठ साल ही उसके पिता की मौत हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। हार्डवेयर की दुकान में काम कर वह परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके दोस्त पवन ने बताया कि वे लोग अक्सर मूनक नहर में नहाने के लिए आते थे। रविवार को दोस्तों ने उसे नहर में नहाने के लिए चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद नीरज के डूबने की सूचना मिली। इसके बाद वह नीरज की मां को घटनास्थल पर लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी से छूट गया था हाथ

दोस्तों ने बताया कि वे सभी नहाकर बाहर निकल गए, लेकिन नीरज नहर में नहाता रहा। इस दौरान उसका हाथ रस्सी से छूट गया और वह नहर में डूब गया। दोस्तों के मुताबिक, उन लोगों ने रस्सी फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं होने पर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। सात बजे रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर तलाशी अभियान को रोक दिया गया। सोमवार को एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया और सुबह से उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें