फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुम रहता था पंकज: दहेज हत्या मामले में साढ़े आठ साल की सजा काटकर लौटे युवक ने दी जान, पंखे से लटका मिला शव

Sun, 09 Feb 2025 07:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।.बताया जा रहा है कि पंकज डेढ़ माह पहले ही दहेज हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से लौटा था। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर के धैदा गांव निवासी पंकज (31) ने रविवार को पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पंकज डेढ़ माह पहले ही दहेज हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से लौटा था। 

विज्ञापन


एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविवार को धैदा गांव निवासी सुरेंद्र के बेटे पंकज द्वारा पंखे से फंदा लगाकार खुदकुशी करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। एसीपी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव पंखे से उतार लिया था।

पुलिस के मुताबिक, पंकज अपनी पत्नी आरती के दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था। करीब साढ़े आठ वर्ष की सजा काटकर 24 दिसंबर को ही वह जेल से लौटा था। जेल से लौटने के बाद पंकज गुमसुम रहता था। एसीपी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें