फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा फंदे से लटके हैं': नौ साल के बेटे के सामने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस करेगी जांच

Thu, 06 Mar 2025 08:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दालचंद को शराब पीने की लत थी। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार के किराड़ी स्थित बलबीर विहार में एक मकान के बाहर नौ साल का मासूम रो रहा था। लोगों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसके पापा फंदे से लटके हैं। पड़ोसी अंदर पहुंचे एक व्यक्ति को फंदे से लटका पाया। बाद में पीसीआर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


छानबीन के बाद मृतक की पहचान डालचंद (38) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर हत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बुधवार शाम उनकी टीम को सूचना मिली कि बलबीर विहार के एक मकान में युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब नौ साल का एक मासूम रोता हुआ मिला। उसने बताया कि मां दोनों छोटी बहनों को लेकर बाजार किसी काम से गई है।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद डालचंद की पत्नी भी आ गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि डालचंद को शराब पीने की लत थी। वह एरिया में प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था, लेकिन बावजूद इसके उसका गुजारा नहीं हो पा रहा था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें