राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद दिल्ली फायर सर्विस के स्टेशन अधिकारी फिरोज खान ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें फोन आया था कि जियो स्टोर के बेसमेंट में आग लग गई है। अब आग बुझा दी गई है। हादसे में कोई नहीं फंसा है। सभी लोग पहले ही निकल चुके थे। अभी स्थिति नियंत्रण में है।