वैलेंटाइन डे की रात में सेक्टर-62 की पीजी में रहने वाली कंपनी कर्मी युवती की उसके ही दोस्त ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। मामले में हत्या के आरोपी प्रेमी युवक ने भी गाजियाबाद जाकर अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।