फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को कोरोना से पीड़ित होने की बात लिखी

Sun, 22 Mar 2020 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने कोरोना के खौफ से आत्महत्या कर ली। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। युवक पिछले कई दिन से बीमार था। 
विज्ञापन


हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा के मोहल्ला मोहन नगर में 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में खुद को कोरोना पीड़ित होने की बात लिखी है। 

मूल रूप से बागपत के रहने वाले युवक को पिछले कई दिन से बुखार था। युवक पिलखुवा में रहकर नाई का काम करता था। सुसाइड नोट मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें