विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि 2020 में उसकी दोस्ती दीपक नाम के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे धीरे बातचीत शुरू के बाद उनके प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद उसने शारिरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इसी बीच पता चला कि उसका नाम खालिद है। आरोप है कि युवक ने उनसे झूठ बोलकर दोस्ती की संबंध बनाए। उन्होंने विरोध किया तो उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा। ऐसे में उन्हें प्रेम संबंध जारी रखने पड़े। इसे बाद जब वह गर्भवती हुई तो जबरन शारीरिक संबंध बनाकर और मारपीट करके गर्भपात करा दिया। मामले में युवती ने खालिद चौधरी नाम के युवक के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
नाम बदलवाकर रखवाया आयात
युवती का आरोप है खालिद उन्हें निजामुद्दीन मस्जिद में ले गया। वहां उसने उनका धर्म परिवर्तन कराया। साथ ही नाम बदलवाकर आयात रखवाया। आरोप है कि उसने जबरन हिजाब भी पहनने का दबाव बनाया और कई तरह के मांस खिलाया। ऐसा नहीं करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।