युवती का कहना है कि बीती 27 जून को उन्होंने एक वकील को साथ लेकर राहुल नाम के युवक से मंदिर में शादी की थी। इसके बाद परिवार के लोगों से झगड़ा हो जाने पर उनसे बात करना बंद कर दिया था। वह अपनी बहन के पास राजस्थान जाकर रहने लगी थी। युवती का कहना है कि अब वह राहुल के साथ नहीं रहना चाहती है।
युवती कहना है कि उसका आधार कार्ड, शादी के कागजात और पैन कार्ड भी राहुल के पास ही है। उसके चाचा ने राहुल से कागजात मांगे तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। युवती ने राहुल पर कार्रवाई कर उसके दस्तावेज दिलाने की मांग की है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।