फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर बियर गिरने पर मर्डर: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों ने युवक को बुरी तरह पीटा, मामूली बात पर हुआ झगड़ा

Tue, 13 Oct 2026 09:06 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान हो गई है। वह पेशे से ड्राइवर था और उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। रघुवीर नगर के रहने वाले दलजीत अपने दोस्तों के साथ क्लब गए थे, जहां एक महिला पर गलती से बीयर गिर जाने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण दलजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के एक क्लब में मामूली बात पर मचे बवाल में एक युवक का मर्डर हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के टोर हाउस क्लब में बीयर का गिलास छलकने की मामूली बात पर युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह से पीटा गया। आरोपों के मुताबिक क्लब मालिक और बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान हो गई है। वह पेशे से ड्राइवर था और उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में क्लब के मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच जारी है। जिस क्लब में यह घटना हुई। घटना दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जखीरा इलाके में स्थित 'टोर हाउस' नाइट क्लब में हुई थी।

रघुवीर नगर के रहने वाले दलजीत अपने दोस्तों के साथ क्लब गए थे, जहां एक महिला पर गलती से बीयर गिर जाने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण दलजीत की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लब के मालिक सहित कई मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की कानूनी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें