फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: मयूर विहार में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 08:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक 26 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की शाम लगभग 8 बजे त्रिलोकपुरी में रहने वाले हुजैफ (26 वर्ष) कपड़े इस्त्री करवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिलोकपुरी के 27 ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों के एक समूह ने उन्हें रोका। हमलावरों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज और धमकी दी, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में हुजैफ को पीठ और कंधे पर चोटें आईं।

घटना के बाद, घायल हुजैफ किसी तरह अपने घर के पास पहुंचने में कामयाब रहे। उनके परिवार वालों ने उन्हें तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें