दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की गर्दन में बीयर की बोतल घोंप दी। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि शालीमार बाग स्थित झुग्गी में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
उसकी गर्दन और हाथ पर गहरे जख्म थे। महिला की पहचान इलचो देवी के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति का नाम सीताराम मंडल है। वह पति और चार बच्चों के साथ झुग्गी में रहती है।
आरोपी रिक्शा चलाता है और नशे की आदी है। आए दिन वह महिला के साथ मारपीट करता है और उसके चरित्र पर भी शक करता है। एक सप्ताह पूर्व झगड़ा होने के बाद वह बच्चों को लेकर पंजाब में रहने वाले रिश्तेदार के पास चली गई।