फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से हुई थी दोस्ती, अब युवक कर रहा फोटो से महिला को ब्लैकमेल

Sat, 03 Aug 2019 08:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नोएडा में मिस्ड काल से एक महिला का दिल्ली के रहने वाले युवक से संपर्क हुआ। फिर दोनों में दोस्ती की शुरूआत हो गई। युवक के बुलाने पर जब महिला नोएडा से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची तो आरोपित ने उसकी तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अब तक उससे आरोपित 40 हजार रुपये से अधिक वसूल चुका है। इसके बाद भी वह 40 हजार का डिमांड कर रहा था। शुक्रवार को जब वह उससे 40 हजार रुपये लेने पहुंचा तो सेक्टर-51 के पास महिला ने अपने चचेरे भाई की मदद से आरोपित को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। 

पीड़िता के अनुसार वह बरौला गांव में परिवार के साथ रहती है। उसके मोबाइल पर करीब दो वर्ष पहले एक मिस्ड कॉल आया था। बाद में जब उसने वापस कॉल किया तो एक युवक से बातचीत शुरू हो गई। 
विज्ञापन


कुछ दिनों तक दोनों में बातचीत होने पर दोस्ती बढ़ गई तो फिर आरोपित के बुलाने पर एक दिन वह दिल्ली मिलने के लिए चली गई। महिला का आरोप है कि आरोपित युवक ने उसकी कुछ तस्वीर खींच ली थीं। उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें