फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: नीलम-अजरौंदा स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदी युवती, मौत 

Sat, 18 May 2019 08:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

-शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस कर रही प्रयास
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नीलम चौक अजरौंदा स्टेशन पर एक युवती ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मेट्रो थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1.15 बजे नीलम-अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर पहुंची युवती ने 10 रुपये का टोकन लिया। इसके बाद वह बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले प्लेटफार्म पर चली गई। दोपहर में प्लेटफार्म खाली था और वही बैठ गई।

थोड़ी देर बाद दिल्ली की तरफ से आई मेट्रो के आगे उसने छलांग लगा दी। मेट्रो की रफ्तार कम होने के बाद भी युवती उसकी चपेट में आ गई और उसका सिर पहिये में उलझ कर फट गया।
विज्ञापन


सूचना पर मेट्रो थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इसकी जानकारी दे दी है।

दोनों हाथ में लगी हुई है मेहंदी 
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 26-27 साल है और उसके दोनों हाथों पर कोहनी तक मेहंदी लगी है। ऐसा लग रहा है कि युवती ने एक-दो दिन पहले ही मेहंदी लगवाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हाल में शादी होने वाली होगी या फिर किसी अन्य समारोह के लिए उसने मेहंदी लगवाई थी।

उसके पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला। अतिरिक्त थाना प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार, मृतका के पास थैली में केवल एक पानी की बोतल और 90 रुपये थे। मोबाइल या कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें