फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की किशोरी को अगवाकर फरीदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 12:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली की एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय पीड़िता अपने दोस्त से मिलने फरीदाबाद पहुंची थी। वहां उसका एक दूसरा दोस्त मिल गया। आरोपी पीड़िता को बड़खल ले गया। जहां एक फ्लैट में बंधक बनाकर आरोपी व दो दोस्तों वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह अगले दिन घर पहुंची और अमर कालोनी थाना पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शेरदीन (18), वसीम खान (22) और कासिम खान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (16) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ अमर कालोनी के गढ़ी इलाके में रहती है। वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। 23 नवंबर को समीरा अपने एक दोस्त से मिलने फरीदाबाद गई थी। पीड़िता से मिलने उसका दोस्त नहीं पहुंच सका। इस बीच  उसने अपने एक इंस्टाग्राम दोस्त शेरदीन को बुला लिया।
विज्ञापन


शेरदीन फरीदाबाद में ही रहता था और उसने खुद को बड़े कारोबारी का बेटा बनाकर समीरा से दोस्ती की थी। आरोपी शेरदीन अपने दोस्तों के सा थ सफेद रंग की स्विफ्ट कार से वहां पहुंच गया। उसने समीरा से कार में बैठने को कहा तो उसने मना कर दिया। तीनों आरोपियों ने जबरन उसे कार में डाला। इसके बाद वह उसे बटखल के एक फ्लैट में ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने रात को किशोरी को वहीं बंधक बनाकर रखा। इधर परिजनों ने किशोरी के घर न पहुंचने पर अमर कालोनी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन किसी तरह समीरा बडखल से भागकर अपने घर पहुंची और उसने सारी बात परिजनों को बताई।

पुलिस से शिकायत की गई। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई। तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया। तीनों ही आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें