फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जाएं मनाली, पुलिस करेगी घर की रखवाली

Wed, 20 May 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपके जाने के बाद पुलिस घर की रखवाली करेगी। बस आपको जाने से पहले पुलिस चौकी या थाने में इसकी सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


दरअसल चोरी के डर से टीएचए के अधिकांश लोग छुट्टियों में एक साथ बाहर घूमने नहीं जाते। ऐसे में गर्मी की छुट्टी में घूमने जाने वालों के लिए टीएचए की पुलिस ने तोहफा दिया है।

आपके सूचना देने के बाद जबतक आप वापस नहीं आते तब तक मकान की रखवाली पुलिस कर्मी करेंगे। पुलिस की इस पहले  से गर्मी की छुुटि्टयों का काफी लोगों आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे बनी योजना
कुछ दिन पहले वसुंधरा में पुलिस आरडब्ल्यूए की बैठक हुई थी। जिसमें सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी दौरान ट्रांस हिंडन फोरम की ओर से यह मुद्दा उठाया गया था।

इसके बाद पुलिस ने यह पहल की। फोरम के सदस्य मास्टर वीसी सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में पेट्रोलिंग नहीं होती है। ऐसे में पुलिस को जानकारी होगी तो वह उन इलाकों में पेट्रोलिंग करने के साथ सुरक्षा बढ़ाएगी।

आरडब्ल्यूए भी करेगी निगरानी
पुलिस के साथ ही आरडब्ल्यूए ने भी मकानों की रखवाली करेगी। अपार्टमेंट में रहने वाले बाहर जाने से पहले आरडब्ल्यूए को सूचित कर के जाएंगे।

आरडब्ल्यूए लोगों के फ्लैट की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करेगी। एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि छुट्टियों में लोग बेफिक्र होकर बाहर जाएं। छुट्टी के दौरान गार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इसलिए होती हैं वारदात
बाहर जाने से पहले लोग पड़ोसी या आरडब्ल्यूए को नहीं सूचित करते हैं। कामवाली और प्रेस वाले को सू्चित कर देते हैं। जिसके कारण चोरियां होती हैं।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि खाली घरों में चोरियां ज्यादा होती हैं। सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेजिडेंट्स बाहर जाने से पहले अपने इलाके की चौकी पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें