ट्रेन में सफर के दौरान भले ही आप कई सुविधाओं से वंचित रह जाएं, लेकिन अगर आप चलती ट्रेन में जाम छलकाने के लिए थोड़ा पैसा खर्च करें तो यह आसानी से मिल सकती है।
लेकिन इतना जरूर है कि आप शराब पीने व पिलाने वाले की शिकायत करना चाहे तो आपको शिकायत पुस्तिका नहीं मिलने वाली। ताजा मामला वीवीआईपी बंगलूरू-निजामुद्दीन राजधानी ट्रेन का है।
शनिवार को बंगलूरू-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22693) ट्रेन में एक यात्री शौचालय के समीप बैठ कर शराब पी रहा था। मजे की बात तो यह कि उसे शराब का पैग रेलवे स्टाफ ही भी बना कर दे रहा था।