फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फेसबुक पर कीजिए डीएम से शिकायत

Wed, 11 Feb 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता से बातचीत आसान करने के लिए जिलाधिकारी अब फेसबुक का इस्तेमाल करेंगे। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम गौतमबुद्धनगर का फेसबुक पेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी विभाग में सुनवाई न होने पर लोग शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगे। इन समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। इंटरनेट और स्मार्ट फोन सभी की पहुंच में हैं। लिहाजा, समस्याएं सुनने की ये योजना सफल साबित हो सकती है।

दरअसल, ब्लॉक, तहसील स्तर पर सरकारी विभागों से संबंधित कर्मचारियों या अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों से लेकर जमीन पर कब्जा, अपराध बढ़ने, महिला उत्पीड़न समेत मामलों को लेकर लापरवाही बरती जाती है। कार्रवाई नहीं होने के चलते पीड़ित लोग जिलाधिकारी से शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को दिक्कत होती है। घर बैठे ही शिकायत को जिलाधिकारी तक पहुंचाने के लिए नवनियुक्त जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लेने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले जिला शामली में भी फेसबुक पर आईडी बनवाई थी। इसी तरह डीएम गौतमबुद्धनगर के नाम से आईडी बनवाई जाएगी। जिस पर जनपद के नागरिक शिकायतों को पोस्ट कर सकते हैं। कई बार कुछ लोग गोपनीय सूचना देना चाहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें