फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कहां मिलने जा रही है क्यू आर कोड से इलाज की सुविधा

Tue, 13 Mar 2018 04:35 PM IST
परीक्षित निर्भय /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब क्यूआर कोड के जरिये अस्पतालों में मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। आम आदमी हेल्थ कार्ड पर क्यूआर कोड मरीज की पूरी जानकारी डॉक्टर तक पहुंचाने में सहायक होगा। इसके लिए अस्पतालों में स्कैन मशीन भी जल्द लगने वाली है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कुछ ही समय पहले ही लोगों को स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का फैसला लिया था। इसको लेकर पिछले महीने ही स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्राइवेट कंपनियों के लिए टेंडर जारी किया।

पहले इस योजना को आम आदमी हेल्थ कार्ड नाम दिया, लेकिन दो सप्ताह पहले ही इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड रख दिया गया।  सूत्र बताते हैं कि कई कंपनियों ने इस कार्य के लिए आवेदन भेजे हैं। ये कंपनियां लोगों के न सिर्फ कार्ड बनवाने का कार्य करेंगी। बल्कि अस्पतालों को सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड के फायदे

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कार्ड पर क्यूआर कोड होने से अस्पताल में मौजूद डॉक्टर को मरीज के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए अस्पतालों में भी कोड स्कैन मशीन अगले महीने तक लगा दी जाएगी। एचएमआईएस सॉफटवेयर पर कार्ड की पूरी जानकारी होगी।

इस कार्ड को यूनिवर्सल हेल्थकेयर इंश्योरेंस स्कीम के तहत जोड़ा गया है। सरकार की हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को इस योजना से जोड़ दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस महीने के आखिर तक लोगों के कार्ड बनना शुरू होगा। 

नियमों में हो सकता है संशोधन 
सूत्रों का कहना है कि सरकार हेल्थ कार्ड के लिए बनाए नियमों में जल्द संशोधन भी कर सकती है। अभी तक नियम है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली वासी के पास वोटर कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए। आधार कार्ड कम से कम एक वर्ष पहले जारी हो। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से कई युवा योजना से दूर हो सकते हैं। 

नौ महीने में बनाकर देना होगा कार्ड
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नौ महीने के भीतर प्राइवेट कंपनी को दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को हेल्थ कार्ड बनाकर देना होगा। आधार वेरीफिकेशन के जरिए ये कार्ड तैयार होंगे। इसके अलावा जिन लोगों के पास ये कार्ड होगा, उन्हें प्राइवेट अस्पतालों से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें