फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग के विरोध में दिल्ली बंद, सर्वदलीय बैठक में सिसोदिया ने कसा भाजपा पर तंज

Tue, 13 Mar 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल के आवास पर हो रही सर्वदलीय बैठक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में सीलिंग मुद्दे पर सिसायत तेज हो गई है। एक ओर जहां आज व्यापारियों ने दिल्ली बंद किया है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज सर्वदलीय बैठक जारी है।

विज्ञापन


केजरीवाल के घर पर हो रही इस बैठक का भाजपा ने बहिष्कार कर दिया है। जिसपर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- 'दिल्ली में सीलिंग से दुखी लाखों व्यापारियों की रोजी रोटी बन्द हो रही है, लेकिन जिस बीजेपी को इसका समाधान निकालना है उसके अध्यक्ष-सांसद @ManojTiwariMP जी विदेशों में घूम रहे हैं। व्यापारियों की कमर तोड़कर विदेशों की सैर कर रहे हैं अध्यक्ष जी!'


वहीं कांग्रेस की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली बैठक में मौजूद हैं। इस बैठक में सीलिंग पर कैसे रोक लगाई जाए उसके उपायों पर चर्चा हो रही है। सिसोदिया ने जानकारी दी कि अजय माकन ने कुछ सुझाव दिए हैं जो काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन

इस बीच व्यापारियों का बंध कश्मीरी गेट पहुंच गया जहां उन्होंने सीलिंग के विरोध में नारे लगाए और पुतले भी फूंके।




अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को चिट्ठी भी लिखी थी। केजरीवाल ने इस चिट्ठी में लिखा था कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर सीलिंग की वजह से आ रही समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन

व्यापारियों ने बुलाया बंद

- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आज दिल्ली बंद है। व्यापारी दिल्ली बंद को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। तमाम संगठन सभी बाजारों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।

इसी बीच सोमवार को कुछ व्यापारी नेताओं ने सीलिंग कार्रवाई से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और संसद के चालू सत्र में सीलिंग से बचाने के लिए बिल लाने की मांग की। 

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली बंद को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी समर्थन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें