फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सवाल पूछने वालों को कर रही है बाहर : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ओर से एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में कथित क्रॉस-वोटिंग के आरोप में अपने तीन पार्षदों को निलंबित किए जाने पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि सुल्ताना आबाद समेत तीन महिला पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई कर सवाल उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं करने का संदेश दिया है।



कपूर ने कहा कि भाजपा वार्ड स्तर पर विकास और महिला सशक्तीकरण की बात कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने महिला पार्षदों को निलंबित कर महिला विरोधी मानसिकता दिखाई है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी स्वाति मालीवाल, किरण बेदी, शाजिया इलमी और ऋचा पांडेय जैसे नेताओं को सवाल पूछने या अधिकार मांगने पर पार्टी छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि सुल्ताना आबाद समेत तीनों पार्षदों ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच नगर निगम के कामकाज और कथित तौर पर एमसीडी को ठप किए जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज से सवाल पूछे थे और बाद में अपने-अपने वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी। इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें