उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना सम्बन्धी कार्याें में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण व भूमि क्रय करने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जाए। उन्होंने इस परियोजना के लिए अन्य कार्यवाहियों तथा प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद 15 दिसम्बर, 2018 तक भारत सरकार को अन्तिम स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।