फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर बिसाहड़ा में दो साल बाद मनी एक साथ होली-दीवाली

Sun, 26 Mar 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिसाहड़ा
विज्ञापन
खुशियां मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होने के साथ ही शनिवार शाम बिसाहड़ा गांव में बड़ी की संख्या में लोग सड़क पर आ गए। विशाल मंदिर के सामने चौक पर आतिशबाजी की गई। ग्रामीणों ने डीजे बजाकर डांस कर खुशी मनाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दो साल में उनको अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। मालूम हो कि इकलाख हत्याकांड मामले में गांव के 18 युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद दो साल से कोई त्यौहार नहीं मनाया गया।

गांव के लोग सपा सरकार पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर माले की जांच सीबीआई से कराने की बात कहते रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दो साल के बाद गांव में एक साथ होली और दीपावली मनाई गई

खुशियां मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
गांव के जितेंद्र का कहना है कि दो साल के बाद गांव में एक साथ होली और दीपावली मनाई गई है। रविवार को मिठाई बांटकर खुशी मनाई जाएगी।

क्योंकि उनको योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उनको न्याय मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बनाए जाने की खबर के बाद गांव के हर परिवार और व्यक्ति के चेहरे पर पहली बार खुशी दिखाई दी है।

इससे पहले दो साल से उनके चेहरे पर हंसी ही गायब हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें