फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: योगेश सैनी बने फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सैनी सभा ने नूंह जिला कार्यकारिणी का किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नूंह।
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी के नेतृत्व में नूंह जिले की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी एवं जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप सैनी ने की। कार्यक्रम में जसबीर सैनी का फूल-मालाओं, पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान नूंह जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें योगेश सैनी को राष्ट्रीय सैनी सभा का फिरोजपुर झिरका विधानसभा अध्यक्ष तथा देवेंद्र सैनी को नूंह विधानसभा हल्के का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि जसबीर सैनी ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होकर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा तथा युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सभी पदाधिकारी समाज हित में कार्य करें। उनके विचारों से उपस्थित लोगों में समाज के विकास और उत्थान के लिए नया जोश एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी (होडल), जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप सैनी, पलवल जिला अध्यक्ष श्यामलाल सैनी सहित नूंह जिला कार्यकारिणी, फिरोजपुर झिरका एवं नूंह विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें