फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन्नी ने बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ी!

Fri, 17 Jan 2014 05:11 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि बिन्नी भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी के आरोपों के बाद पार्टी की कोर कमेटी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

बृहस्पतिवार दोपहर कोर कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव, संजय सिंह और आशुतोष ने कौशांबी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की सफाई दी थी।

उसी वक्त योगेंद्र यादव ने कहा कि बिन्नी भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और उसी की भाषा बोल रहे हैं। जो आरोप अब तक भाजपा लगा रही थी अब वही बिन्नी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिस्टर मिनिस्टर, डोंट क्रॉस योर लिमिट

आप ने सिर्फ 15 दिनों में ही बिजली, पानी और भ्रष्टाचार को लेकर किए गए वादों को पूरा कर दिया है। इसलिए बिन्नी के आरोप बेबुनियाद हैं।

उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से आप ने अपने संकल्प पत्र के वादों पर काम किया है, उतनी तेजी किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं दिखायी। बिन्नी ने जो बातें मीडिया से कहीं, वे पार्टी की अनुशासनहीनता के खिलाफ हैं।

अरविंद को तानाशाह बताने और दिल्ली में पांच लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय करने के आरोप पर योगेंद्र ने कहा कि पार्टी के सभी निर्णय कोर कमेटी लेती है।

अवसरवादी होता तो नौकरी नहीं छोड़ता
बिन्नी द्वारा अवसरवादी कहे जाने के आरोपों पर आशुतोष ने कहा कि अगर वे अवसरवादी होते तो नौकरी छोड़कर पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बनते। उन्होंने साफ किया कि अभी उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचा है। पार्टी जो काम सौंपेगी वह उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि देश में इतिहास रचा जा रहा है, इसलिए वे भी आप में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?

वंशवाद खत्म करने को विशेष सीट के आवेदन का स्वागत
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठक जल्द ही होगी। कुमार विश्वास की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता वंशवाद खत्म करने के लिए सीट विशेष से चुनाव लड़ना चाहता है तो उसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


अरविंद बोलें कुछ, पार्टी बोलें कुछ
केजरीवाल ने कहा कि विधायक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे जबकि प्रेसवार्ता में योगेंद्र यादव ने अरविंद के बयान को ही पलट दिया। उन्होंने विधायकों के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि उन्होंने केजरीवाल के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि अरविंद ने सोचा होगा कि अगर कोई विधायक इस्तीफा देता है तो सरकार गिर सकती है। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें