फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखले निकले दिल्ली सरकार के शिक्षा ऋण के दावे, विज्ञापन पर खर्च किए 30 लाख

Sun, 22 Jan 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की शिक्षा ऋण के दावे खोखले
महज 3.15 लाख का दिया शिक्षा लोन, विज्ञापन पर खर्च किए 30 लाख
विधानसत्रा में विधायक पंकज पुष्कर की ओर से उठाए सवाल पर दिल्ली सरकार का जवाब
स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने उठाए सवाल कहा कि कथनी करनी में अंतर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा व कौशल गारंटी स्कीम के तहत दिल्ली सरकार की शिक्षा ऋण के दावे खोखले साबित हो रहे है। विधानसभा में विधायक पंकज पुष्कर की ओर से पूछे गए सवाल पर सरकार ने जो आंकड़े दिए है वह बेहद चौंकाने वाले है।
विज्ञापन


आंकड़ों की माने तो कुल 97 लोगों को एजुकेशन लोन दिया गया है, जिसमें महज तीन लोगों के लिए दिल्ली सरकार शिक्षा लोन के लिए गारंटर बनी। उसमें चौंकाने वाले आंकड़े यह है कि जिन तीन लोगों के लिए दिल्ली सरकार लोन गारंटर बनी उन्हें 3.15 लाख रुपये का कुल लोन मिला, जबकि इस योजना के लिए सरकार ने विज्ञापन और सरकार की सराहना करने के लिए 30 लाख रुपये खर्च कर दिए।

खर्च का यह आंकड़ा भी 31 मार्च 2016 तक का ही है। दिल्ली सरकार ने इस स्कीम के बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए थे। सरकार के इन आंकड़ों पर योगेंद्र यादव ने  केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन


वह जिन वादों के साथ आई थी उसे भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि 97 में से 94 लोगों को केंद्र सरकार की योजना के तहत लोन मिला है। बाकी तीन को सिर्फ 3.15 लाख का लोन मिला है, जिसकी गारंटर दिल्ली सरकार बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें