फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग गुरु आनंद गिरि ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, पूजा के लिए बुलाया था घर, बरामदे में की अभद्रता

Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
आनंद गिरी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक व योग गुरु आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 29 व 34 साल की दो महिलाओं ने अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया है। अब उन्हें 26 जून को कोर्ट में पेश किए जाने तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आनंद गिरि डेढ़ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर गए थे। उन्हें वहां एक आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। ऑस्ट्रेलियन मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात उन्हें सिडनी स्थित ओक्सले पार्क के वेस्टर्न सबअर्ब से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी से प्रयागराज के संतों समेत देश के संत समाज में रोष है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आनंद गिरि की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आनन्द गिरि जी उभरते हुये धार्मिक सितारे हैं जो अत्यंत सक्रिय रहते हैं। उनकी लोकप्रियता से कुछ लोगों को लम्बे समय से ईर्ष्या रही है। कोई सन्त, योगी इतना भी कामान्ध नहीं हो सकता कि परदेश की किसी स्त्री को छेड़ने लगे।निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कोई षड्यंत्र हुआ लगता है। हम गलती के विरुद्ध हैं पर प्रथम दृष्ट्या हमें वह गलत नहीं दिखते। इसलिए जब तक आरोप प्रमाणित नहीं हो जाता, तब तक हम आनन्द गिरि जी के साथ हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि उन्होंने दो अलग-अलग घटनाओं में ऑस्ट्रेलिया निवासी दो महिलाओं से अमर्यादित आचरण किया। जिन दो घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं ने उन पर आरोप लगाया है, उनमें से एक तीन साल व दूसरी दो साल पहले की हैं। आरोपों के अनुसार, पहली घटना 2016 की है, जब योग गुरु नए साल के मौके पर रूटी हिल क्षेत्र स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने गए थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि यहां वह 29 वर्षीय महिला से मिले और उससे अमर्यादित आचरण किया। दूसरी घटना भी रूटी हिल क्षेत्र की है, जब नवंबर 2018 में यहां स्थित एक घर में योग गुरु को प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि यहां उन्होंने 34 वर्षीय महिला के साथ घर के बरामदे में अमर्यादित आचरण किया। आरोप लगाने वाली दोनों ही महिलाएं योग गुरु की परिचित बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि, आनंद गिरि के गुरु व अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कहना है कि पीठ थपथपाकर आशीर्वाद की परंपरा को अमर्यादित आचरण करार देते हुए उन्हें आरोपित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उच्च अदालत में जमानत की अर्जी डाली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें