वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं आसपास के सामाजिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्व स्तर पर योग को महत्व एवं अलग पहचान मिली है। इस प्राचीन भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। इसी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय ने भी योग दिवस पर एक बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है।
संकायाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता की देखरेख में संचालित योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 जून तक किया जाएगा। कुलसचिव डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कोई भी हिस्सा ले सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पूरी व्यवस्था की जा रही है।