फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: घने कोहरे का अब येलो अलर्ट नहीं, पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा पारा, जानें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 25 Dec 2025 08:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमान में बदलाव को देखते हुए इस अलर्ट की चेतावनी को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मौसम की आंख मिचौली देखी जा रही है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के साथ सर्द हवाओं का सितम देखा गया। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलीं, जिससे एक्यूआई में बड़ा सुधार देखने को मिला। मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए येलो अलर्ट की चेतावनी को हटा लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिल्ली में दो दिन घना कोहरा छाने की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के साथ 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 8.6 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 7.5, लोधी रोड में 6.4 व पालम में 7.0 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कई जगहों पर हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर तक आसमान साफ रहने के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। दिल्ली में 27, 29, 30 और 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसमें 28 दिसंबर को और गिरावट देखी जा सकती है और यह 5 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें