फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा

Sat, 22 Sep 2018 05:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) दोनों नेताओं के साथ संजीदगी से चर्चा कर रही है। सूत्र बताते हैं कि अगर बात बन जाती है तो यशवंत सिन्हा नई दिल्ली लोकसभा व शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन




हालांकि, इस बारे में अभी आप का कोई नेता बोलने को तैयार नहीं है। दरअसल, दोनों नेता भाजपा के मौजूदा शीर्ष नेतृत्व के कटु आलोचक रहे हैं। केंद्र के खिलाफ आप की तरफ से उठी आवाज को दोनों ने न सिर्फ हवा दी, बल्कि कई मौकों पर मजबूती के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े भी नजर आए।
विज्ञापन


उपराज्यपाल आवास पर केजरीवाल के धरने के दौरान यशवंत सिन्हा सड़क पर उतरे, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके अलावा बीते दिनों नोएडा में आयोजित एक रैली में दोनों नेताओं ने मंच भी साझा किया था।

सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले आप दोनों नेताओं के साथ अपनी यारी को गाढ़ा करने की कोशिश में है। दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की कोशिश में है। यशवंत सिन्हा के साथ तो बातचीत आखिरी दौर में है।
Trending Videos

दूसरी तरफ शत्रुघ्न सिन्हा का झुकाव अभी बिहार की पटना साहिब सीट की तरफ ज्यादा है, लेकिन आप ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी बातचीत जारी रखी है।

सूत्रों की मानें तो अगर दोनों नेता राजी हो जाते हैं तो दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। चूंकि नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सरकारी कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, तो यशवंत सिन्हा को इस सीट से उतारा जाएगा।

जबकि पूर्वांचल व पंजाबी मतदाता बहुल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में होंगे। खुद बिहार से ताल्लुक रखने वाले शत्रुघ्न की पत्नी पंजाब की हैं।

दोनों नेता स्टार प्रचारक होंगे
अभी तक पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर विवादों में रही आप चुनाव से पहले दोनों बड़े नेताओं के जुड़ने को सकारात्मक मान रही है। पार्टी में शामिल होने पर दोनों नेता आप के स्टार प्रचारक होंगे। माना जा रहा है कि इससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के असर को बेअसर किया जा सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस को लेकर आप के सुर नरम


भारत बंद के दौरान जिस तरह से कांग्रेस के आला नेताओं ने आप को बुलावा भेजा था, आप उसे कांग्रेस के नरम रुख के तौर पर देख रही है। आप विधायकों के साथ सांसद संजय सिंह ने रामलीला मैदान के प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी बात भी रखी थी। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद हालांकि कांग्रेस के साथ चुनावी समझौते को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, लेकिन दोनों दलों के बीच तीखापन कम हुआ है।   
          
पांच सीटों पर प्रत्याशी तकरीबन तय
दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर आप ने अपने प्रत्याशी तकरीबन तय कर दिए हैं। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अभी नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो पांचों सीटों पर आप के लोकसभा प्रभारी के तौर पर नियुक्त दिलीप पांडेय, आतिशी, राघव चड्ढ़ा, गुग्गन सिंह व पंकज गुप्ता ही उम्मीदवार होंगे।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें