फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वासुदेव घाट पर 2-3 नवंबर को होगा यमुनोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नवंबर को कलश यात्रा में 1100 महिलाएं होंगी शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना नदी के प्रति श्रद्धा और संवेदना को बनाए रखने के लिए दो-तीन नवंबर को वासुदेव घाट पर भव्य यमुनोत्सव आयोजित होगा। यमुना संसद की ओर से होने वाले इस आयोजन को लेकर नंगली पूना स्थित त्रिवेणी सेवा मिशन, विश्व रामायण आश्रम राष्ट्र मंदिर में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्र मंदिर के संस्थापक अजय भाई ने की। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था और सहभागिता से ही यमुना स्वच्छ, निर्मल और अविरल रह सकती है।
यमुनोत्सव की शुरुआत दो नवंबर को कलश यात्रा से होगी, जिसमें 1100 महिलाएं शामिल होंगी। यमुनोत्री और मथुरा से आए विद्वान पंडित वेद मंत्रों के साथ जल यज्ञ कराएंगे। यह पवित्र जल सीधे यमुनोत्री से लाया जाएगा। दिनभर नुक्कड़ नाटक और यमुना प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। शाम को अजय भाई यमुना कथा करेंगे। वहीं तीन नवंबर को यमुना कॉन्क्लेव होगा, जिसमें नदी और पर्यावरण विषय पर प्रख्यात प्रोफेसर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्र और दिल्ली सरकार के जल व पर्यावरण मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम को भव्य यमुना आरती के साथ होगा। आयोजकों ने बताया कि यमुनोत्सव सरकार, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और आमजन के सहयोग से संपन्न होगा। बैठक में विधायक राजकुमार भाटिया, ऋचा पांडेय मिश्रा, रवींद्र गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजपाल राणा, नेपाल के पूर्व सांसद केडिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें